जयपुर: कैफे मालिक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो से हड़कंप
देश
जयपुर में 'ओवन द बेकरी कैफे' चलाने वाले मयंक गोपालिया पर 5 नवंबर की रात बाइक पर आए कुछ लोगों ने घेर कर हमला किया। हमलावरों ने उन्हें लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा।
इस हमले का वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मयंक बेहोश होकर गिरते दिख रहे हैं। हमले के बाद उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
कर्मचारी बोले- आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी
कैफे के कर्मचारियों ने बताया कि इस हमले के पीछे एक कर्मचारी शबाना खान के पति शाहरुख का हाथ हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि कैफे में हुए झगड़े के बाद शाहरुख ने मयंक को जान से मारने की धमकी भी दी थी।