NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / यस बैंक मामला: ED ने लंदन में राणा कपूर का 127 करोड़ का फ्लैट किया जब्त
    अगली खबर
    यस बैंक मामला: ED ने लंदन में राणा कपूर का 127 करोड़ का फ्लैट किया जब्त

    यस बैंक मामला: ED ने लंदन में राणा कपूर का 127 करोड़ का फ्लैट किया जब्त

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 25, 2020
    07:49 pm

    क्या है खबर?

    मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है।

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले की जांच के तहत उनके लंदन में स्थित 127 करोड़ रुपये की कीमत के फ्लैट को जब्त कर लिया है।

    ED के अनुसार सूत्रों से पता चला था कि राणा कपूर इस फ्लैट को बेचने की तैयारी में थे। रियल एस्टेट की कई वेबसाइट पर यह प्रॉपर्टी लिस्टेड थी।

    प्रकरण

    ED ने मार्च में किया था राणा कपूर को गिरफ्तार

    बता दें कि ED ने राणा को 4,300 करोड़ के कथित घोटाले के मामले मार्च की शुरुआत में लॉकडाउन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

    उस दौरान ED ने आरोप लगाया था कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिश्वत ली थी। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (NPA) बन गया।

    बयान

    राणा कपूर ने 93 करोड़ रुपये में खरीदा था यह फ्लैट

    NDTV के अनुसार ED ने शुक्रवार को बताया कि राणा कपूर के लंदन की 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट 1 में स्थित फ्लैट को जब्त कर लिया गया है।

    कपूर ने इस फ्लैट को साल 2017 में करीब 9.9 मिलियन पाउंड यानि करीब 93 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    उन्होंने यह फ्लैट डॉइट क्रिएशंस जेर्सी लिमिटेड के नाम पर खरीदा था। इसमें राणा कपूर बेनिफिशियल ऑनर हैं। इस फ्लैट का बाजार मूल्य करीब 127 करोड़ रुपये है।

    कुर्क

    ED ने पूर्व में कुर्क की थी 2,203 करोड़ की संपत्तियां

    इस कार्रवाई से पहले ED ने धन शोधन रोधक कानून (PMLA) के तहत राणा कपूर की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थी।

    इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया था कि ED द्वारा PMLA के तहत जारी अंतरिम आदेश के तहत DHFL के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवां बंधुओं की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं।

    इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों के विक्रय पर भी रोक लगा दी थी।

    पहचान

    ED ने की थी अन्य महंगी संपत्तियों की पहचान

    बता दें कि ED ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की थी।

    जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, UK में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, फ्लैट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये है।

    मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि से संपत्तियां अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत से खरीदी गई थी।

    जानकारी

    पत्नी और बेटी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला

    बता दें CBI ने राणा कपूर की पत्नी और बेटी के खिलाफ एक कथित रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया था। उनकी बेटी रोशनी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उन्हें और उनके परिवार को पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    यस बैंक

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    लंदन

    दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में नई दिल्ली 53वें स्थान पर भारत की खबरें
    लंदन: कश्मीर पर प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर फेंके पत्थर, खिड़कियां टूटीं भारत की खबरें
    वाड्रा को हिरासत में लेना चाहती है ED, कोर्ट से की जमानत खारिज करने की मांग दिल्ली हाई कोर्ट
    केवल 13 मिनट में 87 करोड़ रुपये में बिकी चिम्पांजी की पेंटिंग, जानें क्या है खासियत अजब-गजब खबरें

    प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी, 3 अक्टूबर तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ेगा दिल्ली हाई कोर्ट
    25,000 करोड़ रुपये के घोटाले में आया शरद पवार का नाम, बोले- खुद ED से मिलूंगा भारतीय जनता पार्टी
    राहत का हर दरवाजा बंद होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे चिदंबरम, दायर की जमानत याचिका दिल्ली हाई कोर्ट
    INX मीडिया केस: CBI के बाद अब ED ने किया चिदंबरम को गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    यस बैंक

    कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गया यस बैंक? भारतीय रिजर्व बैंक
    यस बैंक के ग्राहकों को वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया भरोसा, कहा- आपका पैसा सुरक्षित भारतीय रिजर्व बैंक
    यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार मुंबई
    यस बैंक को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अब प्रियंका के राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर विवाद कांग्रेस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025