कलकत्ता के बच्चों को अगस्त से इस्कॉन परोसेगा 'सात्विक' मध्याह्न भोजन
देश
कलकत्ता के स्कूली बच्चों के दोपहर के खाने में अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 अगस्त से इस्कॉन सभी सरकारी और सरकारी मदद वाले स्कूलों में मध्याह्न भोजन पकाने और बांटने का काम संभालेगा। इस योजना के तहत, बच्चों को प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी सात्विक भोजन दिया जाएगा। अंडे अलग से दिए जाएंगे, जिनकी आपूर्ति स्वयं सहायता समूह करेंगे।
सरकार ने 80,375 स्कूलों के लिए 296 करोड़ रुपये का ऐलान किया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने हाल ही में 80,375 सरकारी स्कूलों के लिए 296 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, स्कूलों के मध्याह्न भोजन में अंडे भी फिर से शामिल किए जा रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने पुष्टि की है कि अब हफ्ते में एक या 2 बार बच्चों को अंडे दिए जाएंगे।