IQAir का खुलासा: मुंबई बना दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, हवा में घुला जहर
IQAir की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। 176 के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के साथ, यह शहर दिल्ली (232) और लाहौर (291) से पीछे है।
यह रैंकिंग साफ दिखाती है कि इन शहरों में लोगों के लिए खुली और साफ हवा में सांस लेना कितना मुश्किल हो गया है।
मुंबई में AQI का उतार-चढ़ाव, इसके कारण और सेहत को खतरे
मुंबई के हर हिस्से में हवा की क्वालिटी एक जैसी नहीं रहती। हाल ही में नेवी नगर और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स जैसी जगहों पर AQI करीब 158 और 156 दर्ज किया गया था। इसके पीछे मुख्य वजहें गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, कंस्ट्रक्शन से उड़ने वाली धूल, फैक्ट्रियां और कचरा जलाना हैं।
इसके अलावा, जब मानसून खत्म होता है, तो प्रदूषण हवा में ज्यादा देर तक ठहरा रहता है। यह सब देखते हुए, हवा की क्वालिटी पर नजर रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है, खासकर बच्चों और सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए।