RAF की 'संसद चलो' चूक पर सख्त कार्रवाई: पेलेट गन बैन, बदले भीड़ नियंत्रण के नियम
एक अंदरूनी समीक्षा में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को 20 जुलाई को CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान गंभीर परिचालन चूकें पाई गईं। इस कार्रवाई में पेलेट गन के इस्तेमाल से 3 प्रदर्शनकारी जख्मी हुए थे। इंस्पेक्टर जनरल सीमा धुंधिया ने इन गड़बड़ियों की वजह खराब योजना, अधूरी ब्रीफिंग और संचार में देरी को बताया है।
RAF की भीड़ नियंत्रण के नियम कड़े कर दिए गए
सामने आया है कि मौके पर तैनात कई RAF कर्मी शहर की भीड़ को नियंत्रित करने के बजाय विशेष अभियानों का अधिक अनुभव रखते थे, यही वजह थी कि उनसे गलतियां हो गईं। अब, भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात रैपिड एक्शन फोर्स के सदस्यों को या तो खास रूपांतरण ट्रेनिंग लेनी होगी या फिर उन्हें जरूरी ब्रीफिंग दी जाएगी।
इतना ही नहीं, उन्हें हेलमेट और वाइजर जैसे सुरक्षा उपकरण पहनना भी अनिवार्य होगा। नए नियमों में संयम बरतने पर खास जोर दिया गया है। कहा गया है कि बल का इस्तेमाल सिर्फ आखिरी विकल्प के तौर पर किया जाए और इससे पहले साफ चेतावनी देना जरूरी होगा। इन्हीं बदलावों के चलते, फिलहाल दिल्ली में पेलेट गन और इलेक्ट्रिक शील्ड के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है।