मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर टिप्पणी पड़ी महंगी, निरीक्षक इखलाक अहमद निलंबित
देश
कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर इखलाक अहमद को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्य सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। यह निलंबन आदेश पुलिस कमिश्नर अजय कुमार नंद ने जारी किया है, जो 9 नवंबर से लागू होगा। इस कार्रवाई से पहले अहमद का हाल ही में मेडिकल कॉलेज, कोलकाता आउटपोस्ट से शहर की आर्म्ड पुलिस की पहली बटालियन में ट्रांसफर हुआ था।
इखलाक अहमद के खिलाफ जांच जारी
अधिकारियों ने बताया कि अहमद की टिप्पणियों को लोक सेवा के हित के खिलाफ माना गया है। निलंबन के दौरान उन्हें आधा बेसिक वेतन और कुछ अन्य भत्ते मिलेंगे। साथ ही उन्हें अपना सरकारी सामान वापस करने को भी कहा गया है। उनके आचरण को लेकर जांच चल रही है।