Page Loader
इंदौर से कानपुर जा रही महिला से महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छेड़छाड़, 8 फौजियों पर आरोप 
इंदौर कानपुर जा रही महिला से ट्रेन में छेड़छाड़

इंदौर से कानपुर जा रही महिला से महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छेड़छाड़, 8 फौजियों पर आरोप 

लेखन गजेंद्र
Apr 08, 2025
12:26 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के इंदौर से उत्तर प्रदेश के कानपुर आ रही एक महिला ने ट्रेन में 8 लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों को फौजी बताते हुए इसकी शिकायत दी है। मुमुक्षु सनातनी नामक महिला ने एक्स पर लिखा, 'मैं एक महिला हूं। इंदौर से गोविंदपुरी, कानपुर तक महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रही हूं। खुद को फौजी कहने वाले 8 गुंडों के एक समूह ने मेरी शील भंग की और अश्लील टिप्पणियां की।'

घटना

क्या वे वास्तव में रक्षक हैं- पीड़ित महिला

महिला ने 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे रेल मंत्रालय को टैग कर लिखा, 'उन्होंने अश्लील भोजपुरी गाने गाए और संत हृदयराम नगर तक मुझे परेशान करते रहे! क्या वे वास्तव में "रक्षक" हैं? मैंने, मेरी बेटी और मेरे भाई ने रेलवे सेवा को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन RPF तब पहुंची जब वे अपने गंतव्य पर थे! दिन के समय इस तरह का उत्पीड़न अस्वीकार्य है? मेरा कोच बी-3, सीट 44 है। मैं मानसिक शोषण पचा नहीं पा रही हूं!'

घटना

महिला को आरोपी ने स्टेशन पर दिखाई चप्पल

महिला ने एक वीडियो भी आरोपी का एक्स पर साझा किया है, जिसमें वह स्टेशन पर उतरने के बाद महिला को चप्पल दिखा रहा है। महिला ने वीडियो साझा कर लिखा, 'देखो फौजी बंदे कैसे गाली दे रहे हैं और मुझे चप्पल दिखा रहे हैं! TC तो बस नाम के लिए था! वो बस मेरा मुंह बंद करवाना चाहता था!' मामले पर झांसी पुलिस ने भी संज्ञान लिया है। हालांकि, अभी तक कोई कार्यवाही न होने से महिला नाराज हैं।

ट्विटर पोस्ट

महिला ने किया ट्वीट