LOADING...
इंदौर में प्रेमिका की निर्मम हत्या करने वाले को पछतावा नहीं, बोला- जो हुआ सो हुआ
आरोपी मीडिया से बात करते समय मुस्कुराता दिखा

इंदौर में प्रेमिका की निर्मम हत्या करने वाले को पछतावा नहीं, बोला- जो हुआ सो हुआ

लेखन गजेंद्र
Feb 18, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के इंदौर में अपनी 24 वर्षीय प्रेमिका की हत्या करने और शव के साथ संबंध बनाने वाले आरोपी पीयूष धामनोटिया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं जताया है। आरोपी से द्वारकापुरी पुलिस थाने के बाहर पत्रकारों ने पूछा कि उसने लड़की की हत्या क्यों की? इस पर आरोपी अपने चेहरे पर मुस्कान लाकर पश्चाताप न दिखाते हुए बोला, "छोड़ दो, सब कुछ भूल जाओ। जो होना था वो हो गया। जानकर तुम क्या करोगे?"

हत्या

आरोपी बोला- समय आने पर सब बताएगा

पत्रकारों द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने के बाद आरोपी जब पुलिस की जीप में बैठ गया तब बोला, "अच्छे से कारण बताऊंगा, अच्छे से। जल्द ही समय आएगा।" पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है या नहीं उसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और फोरेंसिक निष्कर्षों की पड़ताल की जा रही है।

घटना

क्या है हत्या का मामला?

पीयूष और MBA छात्रा रिश्ते में थे। पीयूष ने 10 फरवरी को उसे द्वारकापुरी स्थित किराए के कमरे में बुलाया, जहां दोनों के बीच संबंध बने फिर किसी बात पर बहस शुरू हो गई। पीयूष को शक था कि उसकी प्रेमिका किसी अन्य से बात करती है। उसने सरप्राइज देने के बहाने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बंद कर गोवा की ट्रेन में बैठ गया।

Advertisement

जांच

शव के साथ संबंध बनाए, फिर आत्मा बुलाकर माफी मांगने की कोशिश

शव की दुर्गंध फैलने पर 13 फरवरी को हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने लड़की के कॉल डिटेल और नेटवर्क की मदद से पीयूष को पनवेल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या के बाद शव के साथ संबंध बनाए, उसके पास बैठकर बीयर पी। अंत में चाकू भी घोंपा। बाद में उसे पछतावा हुआ तो उसने पनवेल के होटल में लड़की की आत्मा बुलाकर उससे माफी मांगने के लिए तंत्र-मंत्र का वीडियो देखा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

आरोपी का वीडियो

Advertisement