Page Loader
महाराष्ट्र: नागपुर एयरपोर्ट पर भारतीय परिधान में दिखे इंडिगो के कर्मचारी, जानें वजह
महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर भारतीय परिधान में दिखे इंडिगो के कर्मचारी (तस्वीर: ट्विटर/@VIKASHMOHTA90)

महाराष्ट्र: नागपुर एयरपोर्ट पर भारतीय परिधान में दिखे इंडिगो के कर्मचारी, जानें वजह

लेखन गजेंद्र
Mar 24, 2023
05:04 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर आज इंडिगो के कर्मचारी सूट और टाई को छोड़कर कुर्ता-पायजामा में देखे गए तो लोगों के मन में सवाल आया कि क्या कर्मचारियों की ड्रेस बदल गई है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। ऐसी ही एक तस्वीर को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि जब उसने एक कर्मचारी से ड्रेस बदलने का कारण बताया तो उसने बताया कि उन्होंने हिंदू नववर्ष के कारण भारतीय परिधान पहना है।

वायरल

पहले दिवाली और ईद पर ही दिखता था ऐसा नजारा

ट्विटर यूजर ने तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, 'इंडिगो के काउंटर पर कर्मचारी की भेषभूषा देख कर मैं चौंका। सारे कर्मचारी सूट-टाई की जगह कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। चेक-इन के दौरान मैंने पूछा, 'क्या आपकी ड्रेस बदल गई है?' उसने जवाब दिया, 'सर आज भारतीय नववर्ष है।' पहले होली, दिवाली और ईद के मौके पर ही दफ्तरों में लोग पारम्परिक परिधान पहन कर जाते थे।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि गणतंत्र दिवस पर भी ऐसा नजारा दिखा था।

ट्विटर पोस्ट

ट्विटर यूजर ने भारतीय परिधान पहने इंडिगो कर्मचारी की तस्वीर शेयर की