श्रीनगर हवाई अड्डे पर इंडिगो का विमान पोल से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री
देश
नवी मुंबई से श्रीनगर आ रही इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पर अपने पार्किंग बे की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 9:02 बजे यह उड़ान गलती से एक पार्किंग गाइडेंस पोल से टकरा गई। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित थे, और किसी को कोई चोट नहीं आई।
यात्री और चालक दल को सुरक्षित उतारा गया
इंडिगो ने बताया कि हादसे के बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सीढ़ियों की मदद से बिना किसी दिक्कत के विमान से सुरक्षित उतार लिया गया। इस घटना से एयरपोर्ट के सामान्य संचालन या दूसरी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारी अब इस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि हादसे की वजह पता चल सके।