Page Loader
महाराष्ट्र: नागपुर में लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, सभी सुरक्षित
नागपुर में लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया (तस्वीर: ट्विटर/@Joshipralhad)

महाराष्ट्र: नागपुर में लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, सभी सुरक्षित

लेखन गजेंद्र
Apr 18, 2023
12:28 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में मुंबई से आ रही इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा नागपुर एयरपोर्ट पर लैंड करते समय जमीन से टकरा गया। हालांकि, इसमें किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची। घटना 14 अप्रैल, 2023 की है। फ्लाइट 6E-203 मुंबई से नागपुर आ रही थी। इंडिगो ने एक बयान में बताया कि 14 अप्रैल को नागपुर में उतरते समय विमान पीछे से टकरा गया था। एयरलाइन ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसा

विमान को मरम्मत के लिए ग्राउंडेड किया गया

मरम्मत और मूल्यांकन के लिए विमान को नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ग्राउंडेड घोषित किया गया। विमान पीछे टेल से टकराया। घटना की विस्तार से जांच की जा रही है। बता दें कि टेल स्ट्राइक तब होता है जब उड़ान भरने या लैंडिंग के दौरान किसी विमान का टेल या एम्पेनज (पिछला हिस्सा) जमीन या किसी अन्य स्थिर वस्तु से टकराता है। इससे पहले 4 जनवरी, 2023 को कोलकाता में भी लैंडिंग के दौरान इंडिगो फ्लाइट का टेल टकराया था।