पावर बैंक ने 173 यात्रियों वाले विमान को उड़ने से रोका, यात्रा से पहले जानें जरूरी नियम
मंगलवार को इंडिगो की हैदराबाद से श्रीनगर जाने वाली एक फ्लाइट को उड़ान भरने से पहले ही अपने पार्किंग बे पर वापस लौटना पड़ा। असल में, पता चला था कि एक यात्री का पावर बैंक उसके चेक किए गए सामान में रखा हुआ था।
हवाई यात्रा के दौरान ऐसा करना नियमों के खिलाफ है। 173 यात्रियों को लेकर जा रहा यह विमान सुरक्षित तरीके से वापस लौट आया। अच्छी बात यह रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई और न ही आग लगने जैसी कोई घटना हुई।
इंडिगो के नियम: पावर बैंक केवल हैंड बैगेज में
इंडिगो एयरलाइन चेक किए गए सामान (चेक्ड-इन बैगेज) में पावर बैंक या अतिरिक्त लिथियम बैटरी रखने की इजाजत नहीं देती। सुरक्षा कारणों से इन्हें सिर्फ हैंड बैगेज में ही रखना पड़ता है।
दरअसल, यह कोई मनमाना नियम नहीं है। 3 दिन पहले एक और इंडिगो फ्लाइट को हैदराबाद मोड़ना पड़ा था, क्योंकि विमान में मौजूद एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने लगा था। इस दूसरी घटना में तो विमान के कर्मचारियों ने स्थिति को संभाल लिया।