इंडिगो की 20वीं सालगिरह: 20,000 मुफ्त टिकट और 10,000 रुपये रिफंड जीतने का मौका
देश
इंडिगो अपनी 20वीं सालगिरह का जश्न मना रही है। इस खास मौके पर कंपनी ने 'हैप्पी इंडिगो डे' कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत 20,000 घरेलू हवाई टिकट मुफ्त दिए जा रहे हैं। आप 4 से 6 अगस्त के बीच इंडिगो की वेबसाइट, ऐप या उसके AI असिस्टेंट से टिकट बुक कर सकते हैं। अ
गर आप भाग्यशाली विजेताओं में से एक होते हैं, तो आपको प्रति बुकिंग 10,000 रुपये तक का रिफंड मिल सकता है।
विजेताओं को 3 प्रयासों में देना होगा जवाब
विजेताओं का चुनाव लॉटरी सिस्टम से किया जाता है और उन्हें ईमेल व व्हाट्सऐप के जरिए सूचना दी जाती है। रिफंड पाने के लिए आपको बस एक आसान से सवाल का 3 कोशिशों में सही जवाब देना होगा। यह ऑफर इकोनॉमी क्लास और इंडिगोस्ट्रेच बुकिंग्स पर लागू है, चाहे उड़ान वन-वे हो या रिटर्न। अगर आप यह इनाम जीतते हैं, तो आपका रिफंड 3 से 5 कार्यदिवसों के भीतर आपके खाते में आ जाएगा।