Loading...
इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइंस ने रियाद की उड़ानें रद्द की
इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइंस ने रियाद की उड़ानें रद्द की

इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस समेत कई एयरलाइंस ने रियाद की उड़ानें रद्द की

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2026
08:28 pm

क्या है खबर?

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के हवाई अड्डे पर यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बाद कई भारतीय एयरलाइंस ने रियाद की उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को सुरक्षा हालात का हवाला देते हुए रियाद के लिए अपनी उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द कर दीं हैं। एयरलाइन कंपनियों ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। आकासा एयर ने भी अपनी उड़ानें रद्द की हैं।

उड़ान

एयरलाइंस ने क्या कहा?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "इलाके में बदलते हालात को देखते हुए, हमने रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद्द कर दी हैं। प्रभावित यात्रियों को मुफ्त में री-शेड्यूलिंग या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने का विकल्प दिया मिलेगा। हम हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।"

अकासा एयर ने भी गुरुवार को कोच्चि-रियाद के बीच आने-जाने की उड़ान रद्द की है। उसने कहा कि वह यात्रियों को परिवर्तनों के बारे में सूचित करेगी।

सेवा

एयर इंडिया की दिल्ली-रियाद उड़ान वापस लौटी

इस बीच पता चला है कि दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट वर्तमान में दिल्ली लौट रही है।

एयर इंडिया की उड़ान AI2243 दिल्ली से रवाना हुई थी और गुजरात के ऊपर से होते हुए अरब सागर के ऊपर से गुजर रही थी। पायलटों ने बाद में विमान को वापस मोड़ दिया और फिलहाल वह दिल्ली की ओर लौट रहा है।

एयर इंडिया ने भी 10 अक्टूबर तक रियाद की उड़ानें निलंबित कर दी हैं।

ADVERTISEMENT

हलचल

सऊदी में हमले से 3 की मौत, भारत ने निंदा की

सऊदी के अधिकारियों ने पुष्टि की कि पिछले 2 दिनों में आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए घातक हमले हुए हैं, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है और 36 लोग घायल हैं।

किंग खालिद हवाई अड्डा अधिकारियों ने यात्रियों से हवाई अड्डे जाने से पहले सीधे अपनी एयरलाइन से संपर्क करने और अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने के लिए कहा है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की है।

ADVERTISEMENT