मानसून की मार से प्यासा देश, 45 प्रतिशत कम हुई बारिश
इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन काफी धीमा रहा है। 4 जून से 26 जून के बीच देश में सामान्य से 45 प्रतिशत कम बारिश हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में साफ आसमान बना हुआ है। यह ऐसा समय होता है जब बारिश अपने पूरे जोर पर होती है, लेकिन फिलहाल इन इलाकों में साफ आसमान दिख रहा है।
गुजरात में 84 प्रतिशत बारिश की कमी, जुलाई की शुरुआत में राहत की उम्मीद
इस साल गुजरात में बारिश की भारी कमी दर्ज की गई है, जहां सामान्य से 84 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं महाराष्ट्र में भी औसत से कम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश करीब 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी कम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कमजोर मौसम प्रणालियों की वजह से बारिश में देरी हो रही है। हालांकि, एक उम्मीद की किरण भी है। अरब सागर के ऊपर एक नया सिस्टम बन रहा है, जिससे जुलाई की शुरुआत में बारिश हो सकती है।