जयशंकर का ग्लोबल नॉर्थ को संदेश, कहा- '4F' से निपटने में मदद करो
देश
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमीर देशों यानी 'ग्लोबल नॉर्थ' से अपील की है कि वे 'ग्लोबल साउथ' को '4F संकट' से निपटने में मदद करें।
इस संकट में वित्त, ईंधन, भोजन और उर्वरकों की गंभीर कमी शामिल है। संयुक्त राष्ट्र दिवस पर बोलते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दुनिया के बड़े हिस्से पीछे छूट जाते हैं, तो सबकी समृद्धि खतरे में पड़ सकती है।
जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का आग्रह किया
जयशंकर ने कहा कि इन कमियों से निपटने के लिए वैश्विक स्तर पर मिलकर प्रयास करने होंगे, खासकर धनी देशों को। इससे अर्थव्यवस्थाएं ज्यादा मजबूत और निष्पक्ष बनेंगी।
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई की भी मांग की और जोर देकर कहा कि तरक्की और सुरक्षा साथ-साथ चलते हैं। जयशंकर ने साफ तौर पर कहा, "दुनिया आधी समृद्ध और आधी वंचित रहकर आगे नहीं बढ़ सकती।"