शेख हसीना के संवेदनशील संबोधन से विदेश मंत्रालय ने बनाई दूरी, बांग्लादेश ने पूछा सवाल
देश
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उस कार्यक्रम से उसका कोई लेना-देना नहीं है जिसमें बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली में वर्चुअल तरीके से भाषण देंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन 'फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया' कर रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साफ कहा कि यह कार्यक्रम एक निजी संगठन करवा रहा है और इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है।
हसीना के संबोधन पर बांग्लादेश ने भारत से पूछा सवाल
दरअसल, बांग्लादेश ने भारत से संपर्क करके यह जानना चाहा था कि हसीना के इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने को लेकर भारत का क्या रुख है। इसकी टाइमिंग (समय) भी काफी अहम है। दरअसल, यह उस छात्र आंदोलन की दूसरी बरसी है जिसने हसीना का प्रधानमंत्री कार्यकाल खत्म कर दिया था।