विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान: अमेरिका बदल रहा नियम, चीन हिला रहा दुनिया का तंत्र
देश
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि अमेरिका अपनी विदेश नीति में एक बहुत बड़ा बदलाव कर रहा है। अब वह अकेले रहकर ज्यादा ताकतवर बनने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका के दूसरे देशों के साथ संबंध बनाने के तरीके में यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। इसका मतलब है कि वह अब काफी सोच-समझकर और रणनीति के तहत अपने साझेदार चुन रहा है।
जयशंकर बोले- चीन बदल रहा दुनिया का तंत्र
जयशंकर ने यह भी बताया कि चीन का बढ़ता असर दुनिया के तंत्र को हिला रहा है। उन्होंने चीन को एक खास देश बताया, जो सभी के लिए चुनौतियां बढ़ा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सिर्फ अमेरिका और चीन तक ही सीमित नहीं है। दूसरे देश भी अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। इतनी ज्यादा प्रतियोगिता के बावजूद उन्होंने याद दिलाया कि देश आज भी एक-दूसरे से काफी जुड़े हुए हैं। इसी वजह से आज का समय बड़े बदलावों और अनप्रेडिक्टेबल कॉम्पिटिशन का दौर है।