एक जयशंकर ने मंगोलिया में द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर दिया जोर
देश
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगोलिया की अपनी 2 दिवसीय यात्रा (22-23 जून) पूरी कर ली है। इस दौरान उन्होंने मंगोलिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। बातचीत में खनन, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि, शिक्षा और संसदीय आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर खास ध्यान दिया गया। इसका लक्ष्य था कि दोनों देश एक साथ मिलकर तरक्की कर सकें।
जयशंकर ने मंगोलिया में गांदन मठ का दौरा किया
जयशंकर ने मंगोलिया में गांदन मठ का भी दौरा किया। यह दौरा भारत और मंगोलिया के गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों को और मजबूत करता है। दरअसल, यह यात्रा दक्षिण कोरिया के साथ हुए उनके एक बड़े राजनयिक दौरे का ही हिस्सा थी। इससे साफ होता है कि भारत पूरे क्षेत्र में अपने रिश्तों को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।