साल 2025 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर इतिहास रचने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बताया कि गगनयान मिशन का हिस्सा बनने का फैसला उनके लिए 'सहज' था। इस बारे में उन्हें जरा भी हिचकिचाहट महसूस नहीं हुई। कर्नाटक में हुए 'टाइम्स नाउ समिट' में उन्होंने बताया कि भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान की यह बड़ी पहल साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा से शुरू हुई थी। इसके बाद एक साल बाद इसरो ने गगनयान मिशन का ऐलान किया और अंतरिक्ष यात्रियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की, जिससे इस प्रोजेक्ट को और तेजी मिली।
प्रशिक्षण की मुश्किलों पर बेहद संतोषजनक- शुक्ला
शुक्ला ने यह भी बताया कि जब उन्होंने और दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों ने ट्रेनिंग शुरू की थी, तब उन्हें इस मिशन की असल अहमियत और इसका विशाल रूप पूरी तरह समझ नहीं आया था। शुक्ला ने कहा, "यह अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है। यह वाकई चुनौती भरा है, बहुत मुश्किल भी है, लेकिन इसके नतीजे बेहद संतोषजनक हैं। मैं तो यही कहूंगा कि जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो आपके पास सारे जवाब नहीं होते, लेकिन जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते हैं, चीजें खुद-ब-खुद साफ होती जाती हैं।" उनके लिए इस नए दौर का हिस्सा बनना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है, जो उन्हें पूरी संतुष्टि देता है.