वेनेजुएला में भारतीय सेना का डंका, 2030 तक 25 प्रतिशत महिला डॉक्टरों का लक्ष्य
भारतीय सेना के 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की हाल ही में वेनेजुएला में आए भूकंप के बाद उनकी तेज कार्रवाई के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब तारीफ हुई है। 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भेजी गई इस टीम ने कुछ ही घंटों में एक फील्ड हॉस्पिटल बना लिया और तुरंत घायलों के इलाज में लग गई। टीम ने जहां जरूरत पड़ी, आपातकालीन सर्जरी भी की और जरूरतमंदों को प्राथमिक उपचार भी दिया।
वाइस एडमिरन ने 25 प्रतिशत महिलाओं के लक्ष्य पर जोर दिया
वाइस एडमिरल आरती सारिन ने टीम की जबरदस्त लगन और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने बताया कि इस टीम ने तुर्की (2023), म्यांमार और श्रीलंका जैसे बड़े हादसों में भी मदद पहुंचाई है। इसके साथ ही, उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस साल 25 महिला कैडेट इस सेवा में शामिल हुई हैं और लक्ष्य है कि 2030 तक इसमें महिलाओं की भागीदारी 25 प्रतिशत हो जाए।