दिल्ली-पटना के लिए दिवाली-छठ पर चलेगी वंदे भारत विशेष ट्रेन, घर जाना होगा आसान
देश
भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच एक स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई है। यह खास ट्रेन 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हफ्ते में 3 दिन चलाई जाएगी। इसमें आरामदायक चेयर-कार कोच हैं। बिहार में त्योहार मनाने घर लौट रहे यात्रियों के लिए यह ट्रेन 6अहम स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे उन्हें सफर में बहुत आसानी होगी।
समय सारिणी और वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की योजना
सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे तक पटना पहुंच जाएगी। पटना से वापसी में यह ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे चलेगी, जो रात 11:30 बजे तक दिल्ली पहुंचेगी। आगे चलकर भारतीय रेलवे 2027 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रहा है ताकि लंबी दूरी के रूटों पर रात भर का सफर और आसान हो सके।