जगन्नाथ रथ यात्रा: रेलवे ने चलाईं खास ट्रेनें, पुरी का सफर अब होगा आसान
अगर जुलाई में जगन्नाथ रथ यात्रा के लिए पुरी जाने का मन बना रहे हैं, तो आपके सफर को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने खास ट्रेनों का इंतजाम किया है। जगदलपुर-पुरी और रायगढ़ा-पुरी जैसे लोकप्रिय रास्तों पर ये ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यदि आप भी इस यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो जल्दी से समय सारिणी देख लें और अपनी टिकटें बुक कर लें। बड़े आयोजनों के दौरान इन ट्रेनों में सीटें बहुत जल्दी भर जाती हैं।
जगदलपुर-पुरी स्पेशन ट्रेन की पूरी समय सारिणी
जगदलपुर-पुरी के लिए विशेष ट्रेन (ट्रेन नंबर 08553) 15 और 23 जुलाई को चलेगी। यह सुबह 6 बजे जगदलपुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह पुरी पहुंच जाएगी। वापसी की ट्रेन (ट्रेन नंबर 08554) 16 और 24 जुलाई को पुरी से शाम 7:15 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर तक जगदलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के मुख्य स्टॉप में कोरापुट, जेयपुर, रायगढ़ा और खुर्दा रोड शामिल हैं। रायगढ़ा-पुरी ट्रेन भी त्योहार के आसपास ही चलेगी, उसके सही समय के लिए अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।