अमरनाथ यात्रियों को रेलवे का बड़ा तोहफा, जम्मू और श्रीनगर के बीच चलाई विशेष ट्रेनें
देश
क्या आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? भारतीय रेलवे ने इस साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले हजारों तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू और श्रीनगर के बीच विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इस साल की यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 28 अगस्त तक चलेगी।
तीर्थयात्रियों के लिए जम्मू तवी स्टेशन में सुधार
ये विशेष ट्रेनें जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी चलेंगी। इसके साथ ही जम्मू तवी स्टेशन पर भी तीर्थयात्रियों के लिए कई बड़े सुधार किए गए हैं। इनमें बेहतर वेटिंग रूम, पीने के पानी के अधिक पॉइंट, हर समय उपलब्ध रहने वाली मेडिकल सहायता, भीड़ नियंत्रण के बेहतर इंतजाम और देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष हेल्प डेस्क शामिल हैं।