Page Loader
भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से तनातनी के बीच दिखाया दम, दागी जहाज रोधी मिसाइलें
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया शक्ति प्रदर्शन

भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान से तनातनी के बीच दिखाया दम, दागी जहाज रोधी मिसाइलें

Apr 27, 2025
02:42 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी बीच भारतीय नौसेना के युद्धक जहाजों ने अरब सागर में कई जहाज रोधी मिसाइलें दागकर लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया। नौसेना ने इन दागी गई मिसाइलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि वह देश की रक्षा के लिए युद्ध हेतु तैयार है।

पोस्ट

नौसेना ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने एक्स पर मिसाइलों की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल जहाज रोधी मिसाइलें दागी हैं। नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए युद्ध के साथ विश्वसनीय और भविष्य के लिए तैयार है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें मिसाइलों की फोटो और वीडियो

परीक्षण

नौसेना ने किया सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का परीक्षण

यह परीक्षण पहलगाम मे हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आया है, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS सूरत ने अरब सागर में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MR-SAM) वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण अरब सागर में पाकिस्तानी नौसेना द्वारा निर्धारित सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण से पहले किया गया है।