Page Loader
भारतीय नौसेना ने समुद्र में चीन के नाविक को बचाया, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
भारतीय नौसेना ने चीनी नाविक को बचाया (प्रतीकात्मक तस्वीर: वीकिमीडिया कॉमंस)

भारतीय नौसेना ने समुद्र में चीन के नाविक को बचाया, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

लेखन गजेंद्र
Jul 24, 2024
06:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय नौसेना ने एक बार फिर मानवता को आगे रखते हुए समुद्र में घायल एक नाविक को बचाया है। नाविक की पहचान चीन के नागरिक के रूप में हुई है। खबरों के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने मुंबई तट से करीब 370 किलोमीटर दूर व्यापारिक जहाज झोंग शान मेन से चीनी नागरिक को बाहर निकाला। घटना बुधवार की है। चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बचाव

पाकिस्तान के नाविकों को भी बचा चुकी भारतीय नौसेना

यह पहली बार नहीं है, जब भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों ने समुद्र के बीच किसी की जान बचाई हो। इसी साल मार्च में भारतीय नौसेना ने सोमालिया के समुद्री लुटेरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 23 पाकिस्तान के नागरिकों की जान बचाई थी। समुद्री डाकुओं ने हिंद महासागर में ईरानी जहाज को कब्जा किया था। अपहरण का अलर्ट मिलते ही भारतीय नौसेना ने INS सुमेधा को रवाना किया था।

ट्विटर पोस्ट

भारतीय नौसेना ने चीनी नाविक को बचाया