'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए 6 वीरों के नाम सामने आए
देश
भारतीय सेना ने पहली बार 'ऑपरेशन सिंदूर' में शहीद हुए 6 जवानों के नाम सार्वजनिक किए हैं। सेना के वॉर मेमोरियल वेबसाइट के मुताबिक, इन जवानों के नाम दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर स्मारक ईंटों पर उकेरे जाएंगे।
सूची में किस-किसके नाम?
इस सूची में सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार (जिन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया), लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मूड मुरली नायक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और भारतीय वायु सेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (जिन्हें वायु पदक से नवाजा गया) का नाम शामिल है।
बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर में हुए एक आतंकी हमले के जवाब में भारत की सीधी कार्रवाई थी। इस हमले में 26 बेगुनाह लोग मारे गए थे। इस ऑपरेशन में सीमा पार 100 से ज्यादा आतंकियों और उनके बड़े नेताओं को खत्म कर दिया गया।