Page Loader
भारत और रूस के बीच मजबूत होगा पर्यटन का रिश्ता, मुक्त वीजा पर बातचीत शुरू होगी
भारत और रूस के बीच वीजा मुक्त पर्यटन के लिए बातचीत शुरू होगी

भारत और रूस के बीच मजबूत होगा पर्यटन का रिश्ता, मुक्त वीजा पर बातचीत शुरू होगी

लेखन गजेंद्र
May 17, 2024
04:44 pm

क्या है खबर?

भारत और रूस के बीच जल्द ही पर्यटन को लेकर रिश्ता मजबूत होगा। दोनों देश वीजा मुक्त पर्यटन के लिए जून में बातचीत शुरू करने जा रहे हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, बातचीत का पहला दौर जून में शुरू होगा, जिसे साल के अंत तक अंतिम रूप दिया जा सकता है। रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय में बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रायेव ने रूस-इस्लामिक वर्ल्ड: कजानफोरम 2024 यह जानकारी साझा की।

संबंध

पर्यटन को बढ़ावा देगा समझौता

कोंद्रायेव ने कहा कि उनको लगता है कि जून में हम मसौदा समझौते पर चर्चा करने के लिए भारत के साथ पहली बातचीत करेंगे और वर्ष के अंत तक हस्ताक्षर करने की योजना हैं। उन्होंने बताया कि यह पहल अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने की रूस की रणनीति का हिस्सा है। बता दें कि फरवरी में रूस ने 2024 के अंत तक भारत के साथ वीजा-मुक्त आदान-प्रदान लागू करने के अपने इरादे की घोषणा की थी।

पर्यटन

चीन और ईरान के साथ रूस का पर्यटन संबंध बरकरार

रूस का भारत के साथ वीजा मुक्त समझौता होने से पहले वह चीन और ईरान के साथ भी समझौता कर चुका है। रूस ने 1 अगस्त, 2023 से चीन और ईरान के नागरिकों के लिए वीजा मुक्त पर्यटन शुरू किया था, जिससे दोनों देशों के बीच रूस से संबंध मजबूत हुए। भारत के साथ रूस वीजा मुक्त पर्यटन की शुरूआत करता है तो इससे भारतीयों-रूसी नागरिकों को दोनों देशों की संस्कृति को समझने और आसान पर्यटन का अवसर मिलेगा।