वायुसेना प्रमुख का बड़ा खुलासा, कहा- Su-57 और AMCA से भारत बनाएगा अगली पीढ़ी की हवाई ताकत
देश
तरंग शक्ति 2026 के बड़े अभ्यास में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने अपनी बात मजाकिया लहजे में रखते हुए माहौल को हल्का कर दिया। उन्होंने कहा, "आप लोग हमें अपने विमानों के पास भी नहीं आने देते और अब हमें बेचने की बात करते हैं।" उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि यह बात उन्होंने सिर्फ मजाक में कही थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हर देश स्वाभाविक तौर पर अपनी सैन्य तकनीक को सुरक्षित रखता है।
भारत Su-57 और AMCA के विकल्पों पर कर रहा विचार
भारत अभी रूस के Su-57 विमानों पर विचार कर रहा है। वहीं, अपनी अगली पीढ़ी के AMCA जेट विमानों पर भी काम जारी है। एक तरफ चीन लगातार अपने स्टील्थ बेड़े को बढ़ा रहा है और संभवत J-35 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को दे रहा है। ऐसे में भारत अपनी तत्काल जरूरतों और भविष्य के अपग्रेड्स के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है।