Page Loader
वायुसेना के उपप्रमुख एपी सिंह बोले- आत्मनिर्भरता राष्ट्र की रक्षा की कीमत पर नहीं हो सकती
भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने आत्मनिर्भरता को लेकर बयान दिया

वायुसेना के उपप्रमुख एपी सिंह बोले- आत्मनिर्भरता राष्ट्र की रक्षा की कीमत पर नहीं हो सकती

लेखन गजेंद्र
Jul 19, 2024
04:35 pm

क्या है खबर?

देश को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर चल रहे प्रयासों के बीच भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने शुक्रवार को बड़ी बात कही है। उन्होंने दिल्ली में सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज (CAPS) के एक कार्यक्रम में कहा, "आत्मनिर्भरता वह है जिस पर हम सवार हैं, जिसमें भारत की कई बड़ी इंडस्ट्री साथ हैं, लेकिन यह आत्मनिर्भरता राष्ट्र की रक्षा की कीमत पर नहीं हो सकती। राष्ट्र की रक्षा सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है।"

आत्मनिर्भर

आगे क्या बोले एपी सिंह?

सिंह ने आगे कहा, "अगर भारतीय वायुसेना या भारतीय सेनाओं को इस आत्मनिर्भरता पर सवार होना है, तो यह तभी संभव है जब हर कोई DRDO से लेकर DPSU और निजी उद्योग तक हाथ थामे और हमें उस रास्ते पर ले जाए और भटकने न दे क्योंकि जब राष्ट्रीय रक्षा की बात आती है, अगर हमें जरूरत की चीज, प्रणाली और हथियार जो आज जीवित रहने के लिए जरूरी हैं नहीं मिली, तो रास्ते से भटकने की मजबूरी होगी।

बयान

ऐसी प्रणाली बनाएं कि हम लक्ष्य को प्राप्त कर सकें- सिंह

एयर मार्शल सिंह ने विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि भारत एक ऐसी प्रणाली बनाएं जहां हम समग्र लक्ष्य को प्राप्त करने में एक-दूसरे की मदद कर सकें, जो हमारे लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा, "यह किसी और का नहीं है...अगर हमें राष्ट्र की रक्षा करनी है, तो यह हर किसी का काम है। यह सिर्फ हमारे देश का काम नहीं है।"