भारत की हवाई शक्ति में जबरदस्त उछाल: 2027 तक 114 राफेल का किया बड़ा करार
देश
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह के मुताबिक, भारत मार्च 2027 तक फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए लाखों करोड़ रुपयें का एक बड़ा समझौता करेगा। इस सौदे के बाद भारत अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ा पाएगा और क्षेत्र में लगातार बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकेगा।
भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल है 30 स्क्वाड्रन
इस समय भारतीय वायुसेना के पास करीब 30 लड़ाकू स्क्वाड्रन हैं, जो कि 42 स्क्वाड्रन की न्यूनतम जरूरत से काफी कम है। इसका मतलब है कि देश विदेशी खरीद पर ज्यादा निर्भर है, क्योंकि देश में उत्पादन अभी धीमा है। ये नए राफेल विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। इससे फ्रांस के साथ हमारे संबंध और मजबूत होंगे। साथ ही ऐसे समय में भारत की हवाई ताकत भी काफी बढ़ जाएगी, जब पड़ोसी देश भी अपने बेड़े को आधुनिक बना रहे हैं।