शुद्ध पेट्रोल हुआ इतिहास, देशभर में अब केवल E20 ईंधन ही मिलेगा
भारत के पेट्रोल पंपों पर अब एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार ने पूरे देश में शुद्ध पेट्रोल की बिक्री बंद करने का फैसला किया है और इसकी जगह E20 फ्यूल उपलब्ध कराएगी। इस E20 फ्यूल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिला होता है।
हालांकि, इस बदलाव से कुछ ग्राहकों को थोड़ी चिंता हो रही है, खासकर उन लोगों को जिनके पास पुरानी गाड़ियां हैं। उन्हें डर है कि ज्यादा एथेनॉल वाला यह ईंधन कहीं उनकी गाड़ी को नुकसान न पहुंचा दे।
मंत्रालय का भरोसा: E20 फ्यूल सुरक्षित, वारंटी पर कोई असर नहीं
मंत्रालय ने लोगों को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है। उन्होंने साफ किया है कि E20 फ्यूल ज्यादातर मौजूदा गाड़ियों के लिए उपयुक्त है और आपकी गाड़ी की वारंटी पर भी कोई आंच नहीं आएगी। मंत्रालय ने बताया कि वाहन निर्माता कंपनियों ने पहले ही अपनी गाड़ियों पर इस फ्यूल का परीक्षण करके इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही, प्रीमियम फ्यूल को लेकर भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ये खास तरह के ईंधन होते हैं और इस बदलाव का उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।