Loading...
जम्मू-कश्मीर में LoC सीमा पर फरवरी में तैनात होगी पांचवीं S-400 वायु रक्षा प्रणाली
जम्मू-कश्मीर में LoC सीमा पर फरवरी में तैनात होगी पांचवीं S-400 वायु रक्षा प्रणाली

जम्मू-कश्मीर में LoC सीमा पर फरवरी में तैनात होगी पांचवीं S-400 वायु रक्षा प्रणाली

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2026
01:17 pm

क्या है खबर?

भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर में 740 किलोमीटर लंबे नियंत्रण रेखा (LoC) को और मजबूत करने जा रही है। उसने पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निपटने वाली वायु रक्षा प्रणाली S-400 को फरवरी में पश्चिमी सीमा में तैनात करने का फैसला किया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारत ने चीन-तुर्की के हार्डवेयर आपूर्ति, अमेरिकी F-16 जेट और सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तान की सैन्य क्षमता बढ़ाने में मदद को देखते हुए यह फैसला लिया है।

सुरक्षा

अभी कहां तैनात है S-400?

मौजूदा समय में हवाई खतरों से निपटने के लिए S-400 लॉन्ग-रेंज सिस्टम की 3 प्रणाली पंजाब, राजस्थान और गुजरात में तैनात हैं।

इसके अलावा चौथी प्रणाली अरुणाचल प्रदेश में 1,126 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की सुरक्षा के लिए असम में तैनात है। अब 5वीं प्रणाली जम्मू-कश्मीर में तैनात की जाएगी।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सीमा पर S-400 की तैनाती को और बढ़ाया जाएगा, जिसमें राजस्थान, पंजाब, गुजरात और जम्मू-कश्मीर शामिल है।

आपूर्ति

रूस से हो रही आपूर्ति

पहले संभावना जताई जा रही थी कि S-400 को इसी साल नवंबर में रूस से भारत भेजे जाने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने पहले ही 5 और S-400 प्रणालियों की खरीद को हरी झंडी दे दी थी, जिनमें किसी भी हवाई लक्ष्य को 400 किलोमीटर की लक्ष्य सीमा तक नष्ट करने की क्षमता है।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने चौथी S-400 प्रणाली का रूस से भारत के लिए रवाना होने से पहले ही अप्रैल में निरीक्षण कर लिया था।

ADVERTISEMENT

खासियत

क्या है S-400 की खासियत?

S-400 की गिनती दुनिया की श्रेष्ठ वायु रक्षा प्रणालियों में होती है। ये 40 से 400 किलोमीटर तक हर लक्ष्य को हवा में मार गिराने में सक्षम है।

इसमें लंबी दूरी का रडार सिस्टम और हर मौसम में चलने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल भी होते हैं, जिससे इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

S-400 के हर स्क्वाड्रन में 2 मिसाइल बैटरियां होती हैं, जिनमें 128 मिसाइलें होती हैं।

ये उत्तर-पश्चिम और पूर्वी इलाके में तैनात हैं।

ADVERTISEMENT