NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्यार में सीमा पार आये, 10 साल जेल काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को भारत करेगा रिहा
    देश

    प्यार में सीमा पार आये, 10 साल जेल काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को भारत करेगा रिहा

    प्यार में सीमा पार आये, 10 साल जेल काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को भारत करेगा रिहा
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 22, 2018, 02:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्यार में सीमा पार आये, 10 साल जेल काट चुके पाकिस्तानी नागरिक को भारत करेगा रिहा

    पाकिस्तान से भारतीय नागरिक हामिद अंसारी की रिहाई के बाद अब भारत भी एक पाकिस्तानी नागरिक को रिहा करने जा रहा है। पाकिस्तानी नागरिक इमरान वारसी को 2008 में फर्जी दस्तावेजों के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई थी। भोपाल सेंट्रल जेल में बंद रहे इमरान की सजा इस साल मार्च में पूरी हुई थी। उसके बाद उसे शाहजहांपुर के पुलिस स्टेशन में रखा गया है। यहां इमरान जैसे विदेशी कैदियों को रुकने के लिए सेफ हाउस बना है।

    हामिद अंसारी जैसी है इमरान की कहानी

    मुंबई निवासी हामिद अंसारी अपनी महबूबा से मिलने पाकिस्तान गए थे, जहां उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इमरान की कहानी भी कुछ-कुछ हामिद अंसारी जैसी है। News18 के मुताबिक, इमरान भी 2003 में अपनी प्रेमिका से मिलने भारत आया था। उसने बताया कि वह कोलकाता में अपने अंकल के पास आता था, जहां उसको उनकी बेटी से प्यार हो गया था। इसके बाद इमरान ने भारत में ही शादी कर ली।

    अबू सलेम को देखकर बनाई फर्जी पासपोर्ट की योजना

    इमरान ने 2004 में अपनी प्रेमिका से शादी की, दोनों के दो बेटे हैं। इमरान को 2008 में भोपाल से गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपनी पत्नी को पाकिस्तान ले जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा रहा था। उसने अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम को देखकर फर्जी पासपोर्ट बनवाने की योजना बनाई थी। बता दें, अबू सलेम ने अपनी प्रेमिका के लिए भोपाल से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। गिरफ्तारी के बाद इमरान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप लगे।

    पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप

    इमरान को IPC की कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। उस पर खुफिया और संवेदनशील जानकारी जुटाने और फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने का आरोप लगा। पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तारी के पहले इमरान भारत में जासूसी कर रहा था और उसके पास कई संवेदनशील जानकारी मिली है। हालांकि, कोर्ट में ये सारे आरोप साबित नहीं हो सके। कोर्ट ने 2010 में फर्जी दस्तावेजों के लिए उसे 10 साल की सजा सुनाई थी।

    जल्द हो सकती है इमरान की रिहाई

    जेल से छूटने के बाद इमरान पाकिस्तान जाने के इंतजार में है। भारतीय एजेंसियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इमरान की राष्ट्रीयता से जुड़े सबूत मांगे हैं। भोपाल में पुलिस अधिकारी विदेश मंत्रालय के अनापत्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय ने उसकी रिहाई के आदेश जारी कर दिये हैं। माना जा रहा है कि रविवार तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर इमरान को रिहा कर दिया जाएगा।

    इसी हफ्ते भारत लौटे हैं अंसारी

    हाल ही में पाकिस्तान ने अपनी जेल में बंद भारतीय नागरिक हामिद अंसारी को रिहा किया था। अंसारी फेसबुक पर बनी अपनी महबूबा से मिलने के लिए साल 2012 में पाकिस्तान गए थे, जहां जासूसी और फर्जी दस्तावेज रखने के आरोप में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था। साल 2015 में पाकिस्तान की एक अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। अपनी सजा पूरी करने के बाद हामिद इसी हफ्ते भारत लौटे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    पाकिस्तान समाचार

    श्रीलंका जैसी सकती है पाकिस्तान की स्थिति, आर्थिक संकट के बीच पूर्व अर्थशास्त्री ने चेताया श्रीलंका
    पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका; 46 लोगों की मौत, लगभग 100 घायल पेशावर
    पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थे वायुसेना के दो जवान, फेसबुक पर फंसाया गया भारतीय वायुसेना
    पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि आर्थिक संकट

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023