भारत ने पोखरण में अपनी पहली आटिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित एंटी-ड्रोन मिसाइल प्रणाली JWALA MK-1 का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरी। इसे निजी कंपनी IG डिफेंस ने बनाया है। यह पूरी तरह से स्वचालित प्रणाली 5 किलोमीटर के दायरे में दुश्मन ड्रोन को खुद पहचानकर मार गिराने की क्षमता रखती है।
ग्रिड AI करता है लक्ष्य तय और कार्रवाई
JWALA MK-1 की सबसे खास बात इसमें लगा ग्रिड नाम का AI है। यह AI लक्ष्य को खोजने से लेकर उस पर हमला करने तक का सारा काम खुद ही संभालता है। यह स्वदेशी तकनीक सिर्फ एक शानदार खोज नहीं है, बल्कि यह भारत की सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ड्रोन के बढ़ते खतरों के बीच, इससे महंगे विदेशी आयतों पर हमारी निर्भरता भी घटेगी।