Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / नया कोरोना स्ट्रेन: भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
देश

नया कोरोना स्ट्रेन: भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक

नया कोरोना स्ट्रेन: भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक
लेखन भारत शर्मा
Dec 21, 2020, 04:09 pm 3 मिनट में पढ़ें
नया कोरोना स्ट्रेन: भारत ने UK से आने वाली सभी उड़ानों पर लगाई रोक

यूनाइटेड किंगडम (UK) में कोरोना वायरस के एक नये स्ट्रेन की पहचान होने के बाद वहां संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको लेकर कई देशों ने सुरक्षा के लिहाज से UK से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। इसी कड़ी में अब भारत सरकार ने आवश्यक कदम उठाते हुए 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से वहां से आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है।

टेस्ट
22 दिसंबर से पहले UK से भारत पहुंचने वालों को होगा RT-PCR टेस्ट

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के बयान के अनुसार 22 दिसंबर की रात 11:59 से लेकर 31 दिसंबर तक UK से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक रहेगी। इसके अलावा 22 दिसंबर की रात 11:59 बजे से पहले UK से भारत पहुंचने वाले सभी यात्रियों का आवश्यक रूप से RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक यात्रियों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। ऐसे में अब सभी एयरपोर्ट पर सख्ती को बढ़ा दिया गया है।

जानकारी
हांगकांग ने भी लगाई UK से आने वाली उड़ानों पर रोक

भारत की तरह हांगकांग ने भी 22 दिसंबर से UK से अपने यहां आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। इसके अलावा 22 दिसंबर से पहले UK से देश में आने वालों को अनिवार्य रूप से 21 दिन के क्वारंटाइन में रहना होगा।

प्रकरण
कोरोना के नए स्ट्रेन के कारण तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

बता दें कि UK में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड और लंदन में पाया गया है और इसके कारण यहां हालिया समय में तेजी से मामले बढ़े हैं। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे साबित हो कि नया स्ट्रेन अधिक घातक है या इस पर वैक्सीन का कोई असर नहीं होगा। UK के अलावा दक्षिण अफ्रीका में एक वायरस के एक नए स्ट्रेन की पहचान हुई है। दोनों में काफी समानताएं पाई गई हैं।

मांग
मुख्यमंत्री केजरीवाल और गहलोत ने की थी उड़ानों पर बैन करने की मांग

UK में मिले नए स्ट्रेन को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वहां से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना का नया स्ट्रेन सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में सरकार को UK की उड़ाने बैन करनी चाहिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने भी ट्वीट कर UK से आने वाली उड़ानों पर रोक की मांग की है।

प्रतिक्रिया
नहीं है डरने की जरूरत- स्वास्थ्य मंत्री

केजरीवाल के ट्वीट के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत सरकार कोरोना वायरस वेरिएंट के बारे में पूरी तरह सचेत है और डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "सरकार पूरी तरह अलर्ट है। पिछले एक साल में आपने देखा होगा कि हमने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। हम जानते हैं कि क्या करने की जरूरत है। अगर आप मुझसे पूछें तो कहूंगा कि डरने की जरूरत नहीं है।"

पाबंदी
कई देश लगा चुके UK से उड़ानों पर पाबंदी

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, इटली, आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड ने रविवार को इंग्लैंड से आने वाली उड़ानों पर रोक लगी दी थी। वहीं इजरायल, तुर्की और सऊदी अरब ने सोमवार को UK से आने और जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका से आवाजाही पर भी रोक लगाने के संकेत दिए हैं। पाबंदियां लागू होने से पहले ही डेनमार्क, इटली, कनाडा, अर्जेंटीना, बेल्जियम और फ्रांस समेत कई देशों नया वेरिएंट फैल चुका है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
भारत
हांगकांग
स्वास्थ्य मंत्रालय
ताज़ा खबरें
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने
'ऐ वतन' से 'रंग दे बसंती' तक, देशभक्ति के जज्बे को पैदा करते हैं ये गाने मनोरंजन
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी
मोदी सरकार 'आत्ममुग्ध', स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कर रही तुच्छ- सोनिया गांधी राजनीति
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत
#NewsBytesExclusive: राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतने वाले भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ खास बातचीत एक्सक्लूसिव
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स
नई मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नया टीजर जारी, कार में मिलेंगे ये आधुनिक फीचर्स ऑटो
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग
तालिबान ने भारत से की अफगानिस्तान में अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की मांग दुनिया
भारत
वाहनों पर तिरंगा फहराना पड़ न जाए मंहगा, जानिये क्या हैं नियम?
वाहनों पर तिरंगा फहराना पड़ न जाए मंहगा, जानिये क्या हैं नियम? ऑटो
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में फहराया जाएगा 220 फीट लंबा झंडा
भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अमेरिका में फहराया जाएगा 220 फीट लंबा झंडा देश
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया?
कैसे होती है भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति और क्या है इसकी प्रक्रिया? देश
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 122 सालों में सबसे गर्म रहा जुलाई महीना- IMD देश
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत?
चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग-5 के श्रीलंका पहुंचने को लेकर क्यों चिंतित है भारत? देश
और खबरें
हांगकांग
कोरोना संकट: हर निवासी का तीन बार टेस्ट करेगा 70 लाख की आबादी वाला हांगकांग
कोरोना संकट: हर निवासी का तीन बार टेस्ट करेगा 70 लाख की आबादी वाला हांगकांग दुनिया
हांगकांग ने बढ़ते संक्रमण के बीच भारत सहित आठ देशों की उड़ानों पर लगाई रोक
हांगकांग ने बढ़ते संक्रमण के बीच भारत सहित आठ देशों की उड़ानों पर लगाई रोक दुनिया
हांगकांग: बिना किसी के संपर्क में आए ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए दो पूर्ण वैक्सीनेटेड लोग
हांगकांग: बिना किसी के संपर्क में आए ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए दो पूर्ण वैक्सीनेटेड लोग दुनिया
32 म्यूटेंट के साथ सामने आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी
32 म्यूटेंट के साथ सामने आया कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी दुनिया
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए?
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए? दुनिया
और खबरें
स्वास्थ्य मंत्रालय
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
मंकीपॉक्स: दिल्ली में मिला तीसरा संक्रमित, देश में कुल मामलों की संख्या 8 पहुंची
मंकीपॉक्स: दिल्ली में मिला तीसरा संक्रमित, देश में कुल मामलों की संख्या 8 पहुंची देश
दिसंबर से तंबाकू उत्पादों पर दिखेगी नई चेतावनी
दिसंबर से तंबाकू उत्पादों पर दिखेगी नई चेतावनी देश
मध्य प्रदेश: वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, एक सिरिंज से 30 छात्रों को लगाई गई वैक्सीन
मध्य प्रदेश: वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही, एक सिरिंज से 30 छात्रों को लगाई गई वैक्सीन देश
NEET PG के लिए 1 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
NEET PG के लिए 1 सितंबर से शुरू होगी काउंसलिंग, जानें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022