भारत ने फिलिस्तीन की UN में पूर्ण सदस्यता को दी हरी झंडी, 2 राष्ट्र समाधान पर कायम
देश
भारत ने फिलिस्तीन को संयुक्त राष्ट्र (UN) का पूर्ण सदस्य बनाने की उसकी मांग का आधिकारिक तौर पर समर्थन किया है। ब्रुसेल्स में हुई एक बैठक में भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) की श्रीप्रिया रंगनाथन ने बताया कि भारत दो-राष्ट्र समाधान में विश्वास रखता है। इसका मतलब है कि इजराइल और फिलिस्तीन मान्यता प्राप्त सीमाओं के अंदर शांति से साथ-साथ रह सकें।
भारत ने फिलिस्तीनी कल्याण के लिए की नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा
फिलिस्तीन के साथ भारत की साझेदारी सिर्फ बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह काम पर आधारित है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जो काम चल रहा है, वो फिलिस्तीनी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। ब्रुसेल्स की इसी बैठक में, भारत ने पुनर्वास और विकास के लिए नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की, ताकि फिलिस्तीनी लोगों के कल्याण को और बढ़ावा मिल सके।