नेपाल बाढ़ में भारत बना 'संकटमोचक': 191 जिंदगियां बचाईं, भेजी 68 टन मदद
देश
26 अगस्त को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत ने तुरंत 68.5 टन राहत सामग्री भेजी। इनमें कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, साफ-सफाई का सामान और बचाव उपकरणों जैसी कई जरूरी चीजें शामिल थीं। इसके अलावा, तकनीकी दल भी बचाव और राहत कार्यों में हाथ बंटाने के लिए मौके पर पहुंच गए।
नेपाली बचाव कर्मियों ने 191 फंसे हुए मजदूरों को मुक्त कराया
हाइड्रो पावर सुरंगों में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए भारतीय डॉक्टर, इंजीनियर और विशेषज्ञ नेपाली टीमों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। बाढ़ ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के रास्ते में पड़ने वाली सड़कों और पुलों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। भारत की टीमों ने हवाई सर्वेक्षण किया है और एक नए स्टील पुल के पुर्जे पहुंचा दिए हैं। जल्द ही ऐसे और भी पुल बनाने की योजना है ताकि समुदायों को फिर से जोड़ा जा सके। अब तक नेपाली बचावकर्मियों ने 191 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है।