सेशेल्स में लौटे भारत के सैन्य सलाहकार, प्रधानमंत्री की यात्रा से दोस्ती को मिली नई ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया सेशेल्स यात्रा में एक नए रक्षा समझौते का ऐलान हुआ था। इसी समझौते के तहत भारत सिकोल्स को 4 सैन्य सलाहकार भेज रहा है। ये सलाहकार पहले भी सेशेल्स में तैनात रह चुके हैं, लेकिन कुछ समय के लिए इनकी सेवाएं रोक दी गई थीं। अब वे वापस लौटकर सेशेल्स की सुरक्षा सेनाओं के साथ मिलकर ट्रेनिंग, प्लानिंग और कोऑर्डिनेशन को बेहतर बनाने का काम करेंगे।
भारत और सेशेल्स ने 19 नई उपलब्धियों का अनावरण किया
प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत ने सेशेल्स को पेट्रोल बोट और कई वाहन भी भेंट किए। अब ये सेशेल्स के आधे से ज्यादा समुद्री और हवाई बेड़े का हिस्सा बन चुके हैं। इस दौरान दोनों देशों ने 19 नई घोषणाएं भी कीं, जिनमें रक्षा से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा को 'ठोस नतीजों से भरपूर' बताया और दोनों देशों के बीच 50 साल पुराने भरोसे का जश्न मनाया, साथ ही आने वाले समय में और अधिक साझा प्रगति की उम्मीद जताई।