LOADING...
'अल्फा' की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स का आदेश- सुबह 9:30 बजे से शो शुरू करें
'अल्फा' की रिलीज के लिए बनाई गई ये रणनीति

'अल्फा' की रिलीज से पहले यशराज फिल्म्स का आदेश- सुबह 9:30 बजे से शो शुरू करें

Jun 30, 2026
10:30 am

क्या है खबर?

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें अभिनेत्री आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिन पहले जारी हुआ था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं हासिल हुई हैं। चूकि फिल्म की रिलीज करीब है, इससे पहले निर्माताओं ने सिनेमाघरों के मालिकों को 'अल्फा' के शो टाइमिंग, टिकट की कीमतों और स्क्रीन आवंटन योजनाओं को लेकर आदेश जारी किया है।

आदेश

'अल्फा' के तड़के सुबह शो नहीं चलेंगे

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, यशराज फिल्म्स की ओर से प्रदर्शकों को ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि 'अल्फा' के सभी शो सुबह 9:30 बजे से शुरू होने चाहिए, इससे पहले नहीं। सिनेमाघरों को बुधवार, 1 जुलाई से टिकटों की अग्रिम बिक्री शुरू करने के लिए कहा गया है। ईमेल में यह भी कहा गया है कि टिकटों की कीमत को पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'वेलकम टू द जंगल' के सप्ताहांत टिकटों की कीमत के बराबर ही रखा जाए।

दिशानिर्देश

शो शेयरिंग के लिए प्रदर्शकों से किया गया ये अनुरोध

निर्माताओं ने कहा है कि वह 2 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में 4 और 3 स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में कम से कम 6 शो चाहते हैं। 4 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में 8 शो की मांग है, जबकि 10 या उससे ज्यादा स्क्रीन वाले थिएटरों में 10 शो चाहिए। एकल स्क्रीन सिनेमाघरों के लिए, शो शेयरिंग का फैसला YRF वितरण कार्यालय द्वारा स्थानीय बाजार की स्थितियों को देखते हुए लिया जाएगा। बता दें, 'अल्फा' में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं।

Advertisement