NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज
    देश

    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज

    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 23, 2021, 09:26 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट जारी, देश में बीते दिन मिले 2.40 लाख मरीज

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,40,842 नए मामले सामने आए और 3,741 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है। इनमें से 2,99,266 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 28,05,399 रह गई है। कोरोना के कम होते कहर के बीच ब्लैक फंगस नई आफत बनकर परेशानी खड़ी कर रही है।

    बीते दिन ठीक हुए 3.55 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,55,102 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,34,25,467 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 87.76 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 21,23,782 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 32.85 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 55,53,225 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 87,300 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 23,98,925 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 24,658 मौतें हुई हैं। इसी तरह 23,22,146 मामलों और 7,170 मौतों के साथ केरल और 18,06,861 मामलों और 20,046 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 26,133 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 682 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ दिनों से मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसी तरह कर्नाटक में 31,183 लोगों को संक्रमित पाया गया और 451 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 28,514 मामले सामने आए और 176 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 35,873 नए मामले सामने आए और 448 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 19,50,04,184 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 16,04,542 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    दुनियाभर में 16.64 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 34.49 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.31 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.89 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.60 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.48 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए 27 मार्च से करें आवेदन, ये है प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन
    ओला के नए  S1 प्रो में मिल सकता है ADAS फीचर, वीडियो में आया सामने   ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    सूर्यकुमार यादव लगातार तीसरी बार हुए पहली गेंद पर आउट, उनके नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव
    बालों की देखभाल से जुड़े ये भ्रम नही हैं सच, जानिए इनकी हकीकत बालों की देखभाल

    कर्नाटक

    कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को हिंदुत्व पर विवादित ट्वीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार  कन्नड़ सिनेमा
    कर्नाटक: बेटी के डायपर में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में यात्री गिरफ्तार मंगलौर
    कर्नाटक: हिंदू संगठन ने उगाधी त्योहार से पहले हलाल मीट बंद करने की मांग की हलाल मीट विवाद
    कर्नाटक: विजयपुरा में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की कार से टकराया ट्रक, मंत्री घायल सड़क दुर्घटना

    महाराष्ट्र

    गुड़ी पड़वा 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार, इसका महत्व और अन्य महत्वपूर्ण बातें गुड़ी पड़वा
    कोरोना के बढ़ते मामलों पर सरकार की चिंता बढ़ी, स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में चर्चा आज कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी से मांगी गई 10 करोड़ रुपये की फिरौती, केस दर्ज  देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्वीट वार, 'चतुर' और 'औकात' शब्दों का इस्तेमाल प्रियंका चतुर्वेदी

    कोरोना वायरस

    केरल: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद सभी जिलों में अलर्ट घोषित, समीक्षा शुरू केरल
    कोरोना वायरस के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे, प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक नरेंद्र मोदी
    लखनऊ: 90 प्रतिशत दिव्यांग विनोद कर रहे फूड डिलीवरी, दूसरों से कम मिलता है मेहनताना  उत्तर प्रदेश
    IPL 2023: BCCI ने कोरोना नियमों को लेकर खिलाड़ियों पर बरती सख्ती, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में चार महीने बाद एक दिन में मिले 800 से अधिक नए मामले कोरोना वायरस
    भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के पीछे नया वेरिएंट XBB.1.16 हो सकता है कारण कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, 2 दिन में दोगुने हुए मरीज महाराष्ट्र
    H3N2 वायरस के मामलों के बीच बढ़ती कोविड पॉजिटिविटी दर पर केंद्र सरकार हुई अलर्ट केंद्र सरकार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023