NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले
    1/7
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 10, 2021
    09:30 am
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 94,052 नए मामले सामने आए और 6,148 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। इनमें से 3,59,676 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 11,67,952 रह गई है। देश में कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है और लगातार तीसरे दिन दैनिक मामले एक लाख से कम रहे हैं।

    2/7

    बीते दिन ठीक हुए 1.51 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,51,367 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,76,55,493 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 94.55 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 20,04,690 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 37.22 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    3/7

    बिहार ने मौतों का आंकड़ा किया संशोधित

    देश में बीते दिन 6,148 मौतें दर्ज करने का सबसे बड़ा कारण बिहार द्वारा मौतों के आंकड़े में संशोधन करना है। दरअसल, राज्य सरकार ने बीते दिनों में हुई लगभग 4,000 हजार मौतों को बुधवार को कोरोना से हुई मौतों में शामिल किया है। इसके चलते बिहार में मृतकों का आंकड़ा 24 घंटों में ही 5,458 से बढ़कर 9,429 पर पहुंच गया है। राज्य सरकार का कहना था कि कई जिलों ने मृतकों की सही संख्या नहीं बताई थी।

    4/7

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,63,880 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,01,833 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,28,248 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 32,291 मौतें हुई हैं। इसी तरह 26,74,166 मामलों और 10,447 मौतों के साथ केरल और 22,92,025 मामलों और 28,170 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    5/7

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,989 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 261 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं। इसी तरह कर्नाटक में 10,959 लोगों को संक्रमित पाया गया और 192 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 16,204 मामले सामने आए और 156 मौतें हुईं। तमिलनाडु में 17,321 नए मामले सामने आए और 405 मरीजों की मौत हुई।

    6/7

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 24,27,26,693 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 33,79,261 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    7/7

    दुनियाभर में 17.43 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.43 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.55 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.98 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.71 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.79 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    कर्नाटक

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस की चपेट में है बच्चे, अधिकतर में नहीं दिख रहे लक्षण- विशेषज्ञ भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    तय समय से पहले मुंबई पहुंचा मानसून, पहली बारिश में ही कई जगहों पर हुआ जलभराव मुंबई
    आमिर के बेटे जुनैद की 'महाराजा' लॉकडाउन के बाद शूटिंग शुरू करने वाली पहली फिल्म बनी बॉलीवुड समाचार
    अप्रैल से अब तक अनाथ हुए 3,261 बच्चे, 26,000 ने माता या पिता को गंवाया- आयोग कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: घटते मामलों के साथ राज्यों ने दी लॉकडाउन में ढील, जानिए राज्यवार स्थिति दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना संक्रमित बच्चों के इलाज के लिए गाइडलाइंस जारी, रेमडेसिवीर के इस्तेमाल की मनाही स्वास्थ्य मंत्रालय
    सर गंगाराम अस्पताल ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थैरेपी से किया कोरोना मरीजों का सफल उपचार भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित कर सकता है डेल्टा वेरिएंट अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    कोरोना: बीटा और डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ सुरक्षा देती है कोवैक्सिन- शुरुआती अध्ययन पुणे

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    कोविड उपचार की सूची से हटाई गईं आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लिन समेत कई दवाएं कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 1 लाख नए मामले, 4 अप्रैल के बाद सबसे कम कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना वायरस के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' वाला रुख अपनाए केंद्र सरकार- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    शराब से लेकर गांजे तक, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दिए जा रहे हैं ये ऑफर भारत की खबरें
    कोरोना: 400 कर्मचारियों की मौत के बाद कोल इंडिया ने सरकार से मांगी 10 लाख खुराकें केंद्र सरकार
    कोरोना वैक्सीन: कब तक पूरा होगा बच्चों पर ट्रायल और ये बड़ों से कितना अलग? कोरोना वायरस
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023