NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 09, 2021
    09:20 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 92,596 नए मामले सामने आए और 2,219 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,90,89,069 हो गई है। इनमें से 3,53,528 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 12,31,415 रह गई है।

    देश में हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 1.62 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 1,62,664 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,75,04,126 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 94.29 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,85,967 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 37.02 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 58,52,891 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,01,172 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 27,17,289 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 32,099 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 26,57,962 मामलों और 10,291 मौतों के साथ केरल और 22,74,704 मामलों और 27,765 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,891 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 295 मरीजों की मौत हुई। राज्य में संक्रमण की रफ्तार घटने से हालात काबू में नजर आ रहे हैं।

    इसी तरह कर्नाटक में 9,808 लोगों को संक्रमित पाया गया और 179 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 15,567 मामले सामने आए और 124 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 18,023 नए मामले सामने आए और 409 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 23,90,58,360 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 27,76,096 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.39 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.39 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 37.45 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.34 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.98 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.70 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.77 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान
    कान्स 2025: करण जौहर की 'होमबाउंड' को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, 9 मिनट तक बजी तालियां करण जौहर
    ऐपल एयरप्ले की सुरक्षा खामी से आईफोन पर साइबर हमले का खतरा, ऐसे रहें सुरक्षित ऐपल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर बना नया गाना हुआ रिलीज, सुखविंदर सिंह ने लगाए सुर ऑपरेशन सिंदूर

    कर्नाटक

    राम मंदिर के लिए चंदा देने वालों के घरों पर निशान लगाया जा रहा- कुमारस्वामी राष्ट्रीय संघ RSS
    बेंगलुरू: कोरोना संक्रमित पाए गए पार्टी में शामिल हुए एक ही अपार्टमेंट के 103 लोग बेंगलुरु
    बहुत खूबसूरत हैं भारत के ये द्वीप, मौका मिलते ही घूम आएं भारत की खबरें
    कर्नाटक: चिक्काबल्लापुर में खनन के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, छह की मौत बेंगलुरु

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.11 लाख नए मामले, 4,077 मौतें भारत की खबरें
    गुजरात की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान टाउते, मुंबई में भी दिखेगा असर मुंबई
    भारत के किन-किन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है ब्लैक फंगस का प्रकोप? दिल्ली
    कोरोना: लगभग 200 जिलों में कम हुए दैनिक मामले, पॉजीटिविटी रेट में भी गिरावट हरियाणा

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना: डेल्टा वेरिएंट से सुरक्षा के लिए कम अंतराल पर लगें वैक्सीन की दोनों खुराकें- अध्ययन वैक्सीन समाचार
    दिल्ली: कोरोना के बाद गंभीर जटिलताओं से जूझ रहे लोग, होना पड़ रहा अस्पताल में भर्ती दिल्ली
    दिल्ली में सोमवार से चलेगी मेट्रो, ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगी दुकानें दिल्ली

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.57 लाख नए मामले, लगभग 4,200 मौतें कर्नाटक
    मई में सबसे ज्यादा बरपा महामारी का कहर, अब तक 71 लाख मामले और 83,000 मौतें कोरोना वायरस
    दूसरों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला सकते हैं बच्चे- केंद्र सरकार कोरोना वायरस
    केंद्र सरकार का सोशल मीडिया कंपनियों को पत्र, 'भारतीय वेरिएंट' वाली पोस्ट हटाने को कहा सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025