NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 7,774 नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 33 हुए
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 7,774 नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 33 हुए
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 7,774 नए मरीज, ओमिक्रॉन के मामले 33 हुए

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 12, 2021
    09:31 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 7,774 नए मामले सामने आए और 306 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,46,890,510 हो गई है। इनमें से 4,75,434 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 92,281 रह गई है।

    देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के भी 32 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में कल इस वेरिएंट का दूसरा मामला दर्ज किया गया था।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 8,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,464 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,41,22,795 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.36 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,89,459 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 65.58 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 30 लाख पार

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,43,179 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,243 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 51,90,828 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 42,824 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 30,00,105 ​मामलों और 38,257 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,34,715 मामलों और 36,599 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 807 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 20 मरीजों की मौत हुई।

    इसी तरह केरल में 3,972 लोगों को संक्रमित पाया गया और 245 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई हफ्तों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

    कर्नाटक में 320 मामले सामने आए और दो मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 681 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 13 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,32,93,84,230 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 89,56,784 खुराकें लगाई गईं। 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में जान गंवाने वालों की संख्या 53 लाख पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 26.96 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 53.01 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.99 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 7.97 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.22 करोड़ संक्रमितों में से 6.16 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ये 5 बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को बरकरार रखा इलाहाबाद हाई कोर्ट
    'बिग बॉस 18' की प्रतियोगी शिल्पा शिरोडकर कोरोना से संक्रमित पाई गईं, लिखा- मास्क पहनें  कोरोना वायरस
    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग

    केरल

    केरल: बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्री से बात प्राकृतिक आपदा
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 15,786 नए मामले, 231 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन संक्रमित पाए गए 16,326 लोग, 666 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 15,906 नए मरीज, 561 मौतें हुईं दर्ज महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    केवल विदेशों से नहीं आ रहा, भारत में पहले से हो सकता है ओमिक्रॉन- CCMB प्रमुख हैदराबाद
    दक्षिण अफ्रीका में 5 साल से कम के बच्चों में तेजी से फैल रहा कोरोना संक्रमण दक्षिण अफ्रीका
    तमिलनाडु: मदुरै में वैक्सीन न लगवाने वालों को दुकानों और मॉल्स में नहीं मिलेगा प्रवेश कर्नाटक
    भारत में सामने आया 'ओमिक्रॉन' का चौथा मामला, दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटा शख्स संक्रमित भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 10,853 नए मामले, 526 की मौत कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: तीसरी लहर के दौरान 8 लाख सक्रिय मामलों का अनुमान, तैयारियों में जुटी सरकार महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 11,451 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 10,126 नए मामले, 332 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    वैक्सीनेशन अभियान

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 11,466 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    कोरोना वैक्सीन: जल्द ही कोवैक्स की सप्लाई बहाल करेगा भारत- रिपोर्ट कोरोना वायरस वैक्सीन
    महाराष्ट्र: चंद्रपुर नगर निगम ने कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दिया टीवी जीतने का ऑफर महाराष्ट्र
    वैक्सीनेशन के 'हर घर दस्तक' अभियान में सभी वयस्कों को दी जाए पहली खुराक- मनसुख मांडविया वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025