
कोरोना: देश में बीते दिन मिले 6,369 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
क्या है खबर?
भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 6,396 नए मामले सामने आए और 201 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,51,556 हो गई है। इनमें से 5,14,589 लोगों की मौत हुई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 69,897 रह गई है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में स्थिति सामान्य हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 13,450 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 13,450 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,23,67,070 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,23,351 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 77.9 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,67,391 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,718 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 65,06,655 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 65,758 मौतें हुई हैं।
39,41,835 मामलों और 39,979 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,50,333 मामलों और 38,010 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 467 लोगों को संक्रमित पाया गया और 12 मरीजों की मौत हुई।
केरल में 2,222 लोगों को संक्रमित पाया गया और 161 मरीजों की मौतें हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।
कर्नाटक में 382 मामले सामने आए और 10 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 292 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और एक मरीज को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,78,29,13,060 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 24,84,412 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 44.21 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 44.21 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 59.82 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.92 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.57 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.89 करोड़ संक्रमितों में से 6.51 लाख मरीजों की मौत हुई है।