कोरोना: देश में बीते दिन मिले 5,326 संक्रमित, ओमिक्रॉन के मामले 200 पर पहुंचे
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,326 नए मामले सामने आए और 453 मरीजों की मौत दर्ज हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,47,52,164 हो गई है। इनमें से 4,78,007 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 79,097 रह गई है।
देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 200 मामले सामने आ चुके हैं और सरकार ने इसके प्रसार को देखते हुए लोगों से सावधान रहने को कहा है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 8,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,043 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,41,95,060 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 10,14,079 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 66.61 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 66,50,140 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,353 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 52,19,819 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 44,922 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 30,02,649 मामलों और 38,290 मौतों के साथ कर्नाटक और 27,40,411 मामलों और 36,686 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 571 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं चार मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 1,930 लोगों को संक्रमित पाया गया और 419 मरीजों की मौत दर्ज हुई। यहां बीते कई महीनों से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
कर्नाटक में 222 मामले सामने आए और दो मौत हुई, वहीं तमिलनाडु में 605 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और छह मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 1,38,34,78,181 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 67,57,822 खुराकें लगाई गईं। 50 प्रतिशत से अधिक आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 27.54 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 27.54 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 53.60 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 5.11 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 8.07 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.22 करोड़ संक्रमितों में से 6.17 लाख मरीजों की मौत हुई है।