NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 27, 2021
    09:46 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 50,040 नए मामले सामने आए और 1,258 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,02,33,183 हो गई है। इनमें से 3,95,751 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 5,86,403 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 58,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 57,944 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,92,51,029 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.72 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,77,309 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 40.35 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,26,847 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,20,881 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 28,77,989 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 12,817 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,31,026 ​मामलों और 34,654 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,60,747 मामलों और 32,199 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,812 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 179 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों बाद फिर से दैनिक मामले बढ़ने लगे हैं।

    इसी तरह केरल में 12,118 लोगों को संक्रमित पाया गया और 118 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 4,272 मामले सामने आए और 115 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 5,415 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 148 को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 32,17,60,077 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 64,25,893 खुराकें लगाई गईं। नई वैक्सीन नीति लागू होने के बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.07 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.07 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.15 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.04 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.83 करोड़ संक्रमितों में से 5.12 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    महाराष्ट्र

    भारत में महामारी की दूसरी लहर के पीछे डेल्टा वेरिएंट का सबसे बड़ा हाथ- अध्ययन दिल्ली
    जींस, टीशर्ट नहीं पहन सकेंगे CBI अधिकारी और कर्मचारी, नए निदेशक ने दिया आदेश मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.20 लाख मामले, 3,300 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1.14 लाख मरीज, 2,677 मौतें कर्नाटक

    केरल

    कोरोना: महाराष्ट्र के पुणे में केरल से अधिक सक्रिय मामले, स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा बोझ पुणे
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 53,476 नए मरीज, महाराष्ट्र में सामने आए लगभग 32,000 मामले भारत की खबरें
    कोरोना: बीते दिन देश में सामने आए 62,258 मामले, महाराष्ट्र में मिले लगभग 37,000 मरीज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 62,714 नए मामले, 312 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए इस साल के सबसे कम 89 मामले दिल्ली
    लगातार दूसरे साल निरस्त की गई अमरनाथ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते लिया निर्णय जम्मू-कश्मीर
    महाराष्ट्र में 70 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगने तक नहीं होंगे निकाय चुनाव- मंत्री हसन मुश्रीफ महाराष्ट्र
    भारत में एक दिन में लगी रिकॉर्ड 85 लाख कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    तीसरी लहर के खतरे को भांपने के लिए देश में इसी महीने होगा चौथा सीरो सर्वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    केंद्र सरकार ने जारी किए अनलॉक के लिए मानदंड, 5 प्रतिशत से कम पॉजिटिविटी रेट जरूरी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    पाकिस्तान ने लॉन्च की कोरोना वायरस की स्वदेशी वैक्सीन, चीन की मदद से बनाई पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025