कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 26,115 नए मामले, 252 मरीजों की मौत
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,115 नए मामले सामने आए और 252 मरीजों की मौत हुई।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,35,04,534 हो गई है। इनमें से 4,45,385 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 3,09,575 रह गई है।
देश में पिछले कुछ महीनों में हालात बेहतर हुए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए 34,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 34,469 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,27,49,574 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.72 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 14,13,951 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 55.50 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
कोरोना वायरस
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 65,24,498 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,38,546 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 45,24,158 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 23,683 मौतें हुई हैं।
इसी तरह 29,68,543 मामलों और 37,627 मौतों के साथ कर्नाटक और 26,47,041 मामलों और 35,360 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,583 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 28 मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में 15,692 लोगों को संक्रमित पाया गया और 92 मरीजों की मौत हुई। यहां बीते कई दिनों से देश में सर्वाधिक मरीज मिल रहे हैं।
कर्नाटक में 677 मामले सामने आए और 24 मौतें हुईं। वहीं तमिलनाडु में 1,661 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 23 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी
वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 81,85,13,827 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 96,46,778 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 47 लाख लोगों की मौत
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 22.90 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 47 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 4.23 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.76 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।
वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.12 करोड़ संक्रमितों में से 5.91 लाख मरीजों की मौत हुई है।