NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,968 मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,968 मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 19,968 मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 20, 2022
    09:27 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 19,968 नए मामले सामने आए और 673 मरीजों की मौत हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,28,22,473 हो गई है। इनमें से 5,11,903 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,24,187 हो गई है। सक्रिय मामलों में लगातार 26वें दिन गिरावट आई है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण आई तीसरी लहर के बाद देश में हालात सुधर रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 48,847 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 48,847 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,20,86,383 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.21 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,87,766 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 75.93 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 78,56,994 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,43,576 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 64,63,563 ​लोगों को संक्रमित पाया गया है और 64,053 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 39,35,585 ​मामलों और 39,777 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,43,980 मामलों और 37,977 ​मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 1,635 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 29 मरीजों की मौत हुई। यहां तीसरी लहर कमजोर पड़ रही है।

    केरल में 6,757 ​लोगों को संक्रमित पाया गया और 524 मरीजों की मौतें दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

    कर्नाटक में 1,137 मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं, वहीं तमिलनाडु में 1,051 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और सात मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,75,37,22,697 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 30,81,336 खुराकें लगाई गईं। देश में 15 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 42.28 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 42.28 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 58.80 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.84 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.35 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.82 करोड़ संक्रमितों में से 6.44 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम
    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी
    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    केरल

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 10,126 नए मामले, 332 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 11,466 नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी महाराष्ट्र
    क्या है राज्यों द्वारा CBI को दी जाने वाली सामान्य सहमति और इसकी जरूरत क्यों? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    केरल में सामने आया नोरो वायरस का पहला मामला, सरकार ने जारी की चेतावनी केरल सरकार

    कोरोना वायरस

    कोरोना: दो साल बाद दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोलेगा ऑस्ट्रेलिया, वैक्सीनेटेड लोग कर सकेंगे यात्रा ऑस्ट्रेलिया
    कोरोना संक्रमण के घटते मामलों के बीच किन-किन राज्यों में हटाई जा चुकी है पाबंदियां? दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 67,597 संक्रमित, 10 लाख से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंगा में बहाई गई लाशों पर कोई डाटा नहीं- सरकार केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.71 लाख नए मरीज, सक्रिय मामले 15.5 लाख पार कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2.58 लाख मामले, 385 मरीजों की मौत कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 2.38 लाख नए मामले, 310 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 2.83 लाख नए मामले, तीसरी लहर में सबसे अधिक कोरोना वायरस

    वैक्सीनेशन अभियान

    बिना मर्जी के नहीं किया जा सकता वैक्सीनेशन, सर्टिफिकेट भी अनिवार्य नहीं- केंद्र सरकार वैक्सीन समाचार
    कोरोना वैक्सीनेशन: देश की 70 प्रतिशत वयस्क आबादी को लगीं दोनों खुराकें, राज्यों की क्या स्थिति? वैक्सीन समाचार
    उत्तर प्रदेश में अब 23 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, पॉलिटेक्निक परीक्षाएं हुईं स्थगित उत्तर प्रदेश
    अगले महीने शुरू हो सकता है पहली स्वदेशी mRNA वैक्सीन का इंसानी ट्रायल वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025