रिमोट से बंद हो रहे थे ई-रिक्शा, सरकार ने तुरंत हटाए 2 खतरनाक ऐप्स
भारत सरकार ने तुरंत 2 ऐप्स को ऐप स्टोर्स से हटा दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब पता चला कि चीनी ऐप BAT-BMS की मदद से ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट) बंद किया जा सकता है। IT सचिव एस कृष्णन ने एक साइबर सिक्योरिटी समिट में बताया कि इन खतरनाक ऐप्स के बारे में उन्हें बस एक दिन पहले ही पता चला था। उन्होंने ऐप स्टोर्स से ऐसी ऐप्स पर कड़ी नज़र रखने और उन्हें हटाने की अपील की।
ऐप्स को हटाना लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी
2 जुलाई को कई वीडियो सामने आए जिनमें ई-रिक्शा अचानक बंद होते दिखे। यह सब BAT-BMS ऐप के रिमोट शटडाउन फीचर की वजह से हो रहा था। इन घटनाओं से लोगों में यह चिंता बढ़ गई कि इंटरनेट से जुड़े वाहनों को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है और इससे उनकी सुरक्षा और निजता पर क्या असर पड़ेगा। कृष्णन ने सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए साफ किया कि इन ऐप्स को हटाना पूरी तरह से लोगों की सुरक्षा के लिए ही था।